बहराइच * उप जिलाधिकारी नानपारा ने किया वृहद गो संरक्षण केंद्र चर्दा का आकस्मिक निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

एसडीएम नानपारा द्वारा निरीक्षण के दौरान गोवंश को गुड़ व हरा चारा भी खिलाया —
आज एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने विकास खण्ड नबाबगंज में वृहद गोसंरक्षण केंद्र – चर्दा का औचक स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें उनके द्वारा वहां पर उपलब्ध हरा चारा, भूसा, चोकर आदि के स्टॉक का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया गया, वृहद गोसंरक्षण केंद्र-चर्दा पर कुल 292 गोवंश मिले वहां पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थित चेक की। गोवंश को बारिश से बचाव हेतु समस्त गोवंश को कवर्ड एरिये में रखने के निर्देश दिए तथा बारिश से बचाव हेतु शेड को तीन तरफ से बन्द करने के भी निर्देश दिए, जिससे बारिश का पानी अंदर ना आये।
वहां पर उपस्थित केयरटेकर को सभी गोवंश को नियमित रूप से भूसे के साथ चोकर आदि व हरा चारा मिलाकर देने के निर्देश दिए गए। एसडीएम नानपारा ने उप पशु चिकित्सा अधिकारी को समय समय पर गोवंश के स्वास्थ्य परीक्षण करने के भी निर्देश दिए। केयरटेकर को गो-आश्रय स्थल में उपस्थित सभी गोवंश की अच्छे से देखभाल तथा साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम नानपारा ने बताया कि आज गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया है निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को भेजी जाएगी आगे भी निरंतर निरीक्षण किया जाएगा।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के रेल्वे स्टेशन विस्तार में एक २१ साल की युवती ने रेल्वे पटरी पर कूद कर कर ली आत्महत्या

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत रेल्वे स्टेशन विस्तार में प्रेम संबंध टूटने के कारण एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय युवती का…

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कचरे के ढेर से महिला की लाश मिली हत्या कर लाश फेंकने की आशंका, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अमरोली क्षेत्र में स्थित कोसाड आवास योजना में आज (11 मार्च) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।…

    Leave a Reply