प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की दवा माफिया के खिलाफ रासुका के तहत सख्त कार्यवाही की मांग

अर्जुन रौतेला आगरा। शहर के फव्वारा दवाई मार्केट में हेमा मेडिको और बंसल मेडिकल स्टोर पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है। बंसल मेडिकल स्टोर और उसके गोदामों को सील कर दिया गया है। वहीं, हेमा मेडिको के चार-चार गोदामों से बरामद हुई करोंड़ों रुपये कीमत की नकली दवाओं की सूची तैयार की जा रही है। यह दवाएं कैंसर, हार्ट और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की थीं, जिन्हें नकली पैकिंग कर असली ब्रांड के नाम पर धकेला जा रहा था। हेमा मेडिको की दवाओं की सूची बनने के बाद बंसल मेडिकल स्टोर के गोदाम खोले जाएंगे।


वहीं इस मामले में भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता मनोज अग्रवाल ने अपने ब्यान में कहा है कि वर्ण व्यवस्था में महानीच वर्ण वालों के लिए पैसा ही सब कुछ है। शायद देश और देशवासियों के लिए कोई संवेदन शीलता नहीं? चाहे दवा के नाम पर जहर ही क्यों न बेचना पड़े। हेमा मेडिकल स्टोर हिमांशु अग्रवाल मुबारक महल फुव्वारा, आगरा उसने अपने दवाई के काम में कितने करोड़ों अरबों रुपए कमाए होंगे जो अधिकारियों को खरीदने के लिए एक करोड रुपए की रिश्वत दे रहा है और जानकारी के मुताबिक कह रहा है कि एक करोड रुपए कम हों तो मैं डबल कर सकता हूं। उन्होंने कहा है कि ऐसे दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ मेरी शासन प्रशासन से मांग है कि इसके खिलाफ और उसके साथ काम करने वाले जितने भी लोग हैं उन सबके खिलाफ रासुका (एनएसए) के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसी दवा माफियाओं पर बुल्डोजर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को आगे सबक मिल सके।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा है कि आम लोगों की सेहत को चाटता आगरा का नकली दवा कारोबार एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। पिछले दो दिन की छापेमारी ने साफ कर दिया है कि आगरा नकली दवा माफिया का गढ़ बन चुका है। इस कार्रवाई में अभी तो केवल दो मछलियां ही जाल में फंसी हैं, जबकि शहर में ऐसे सौ-दो सौ नकली दवा का व्यापार करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सवाल यह है कि इतनी बड़ी मंडी ड्रग विभाग की आंखों से कैसे बची रही? जवाब सबको मालूम है- डिपार्टमेंट की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव ही नहीं है। रोष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से गोपाल बंग, दीपक अग्रवाल, पवन चौहान, सौरभ गहलोत, पंकज गोयल, नरेंद्र राठौड़, पठान कुरैशी, हर्ष अग्रवाल आदि शामिल थे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply