अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा में राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला और प्रदेश सचिव डॉ.रुपेश चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल का एक सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया, जिसमें गांव सिकंदरपुर के सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की तथा राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करने के लिए प्रतिज्ञा ली।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जी की रीती नीतियों को आगे बढ़ने का आश्वासन दिया और कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करने का कार्य राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता करेंगे।

आज के कार्यकर्ता शिविर में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतवीर रावत, जगवीर चौधरी, प्रमोद दीक्षित, हिमांशु शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




