गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ईद ये मिलाद और गणपति विसर्जन यात्रा को लेकर शांति समिति कि बैठक हुई सम्पन्न

सूरत शहर में ईद-ए-मिलाद और गणपति विसर्जन यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक

 

सूरत:

ईद-ए-मिलाद और गणपति विसर्जन जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सलाबतपुरा सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में सूरत पुलिस शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सूरत शहर की नई नियुक्त महिला डीसीपी श्रीमती कानमबेन देसाई ने की।

 

बैठक की शुरुआत में पुलिस इंस्पेक्टर श्री के.डी. जाडेजा और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में उपस्थित अग्रणी नागरिकों ने नव नियुक्त डीसीपी कानमबेन देसाई का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

 

बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि –

 

गणपति विसर्जन यात्रा दिनांक 6 सितम्बर 2025 (शनिवार) को निकलेगी।

 

वहीं जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस दिनांक 7 सितम्बर 2025 (रविवार) को निकलेगा।

 

दोनों ही जुलूस शहर में शांति, कौमी एकता, भाईचारे तथा धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हों, इस उद्देश्य से सभी शांति समिति के सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए।

 

इस बैठक में सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर श्री के.डी. जाडेजा, पुलिस इंस्पेक्टर श्री चौहान, पुलिस सब-इंस्पेक्टर श्री झाला, श्री मेर, श्री चौधरी, श्री जोशी, श्री यादव, श्री असद कल्याणी, श्री मुकेश महात्मा, श्री सोहेल हांसोती, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महाराजश्री, श्री दसरथभाई, श्री पटेल, श्री रमेश गोटावाला, श्री सिराज सैयद, एडवोकेट इकबाल मलेक (राजुभाई), श्री इरफान पठान, श्री साहिल लकड़ावाला, श्री मेहमूद चावाला, श्री गिरीश चौहान, श्री हबीबभाई वोहरा, श्री जब्बार शेख, श्री मोहसिन यूनुस खान, श्री शाकीर मस्तान, श्री जमाल सैयद, श्री अब्बास जापानवाला, श्री सेबाज ISG सहित हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के अग्रणी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply