स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट ने ऑनलाइन आयोजित करवाई थी राष्ट्रीय स्तर की हस्त लेखन प्रतियोगिता 

अर्जुन रौतेला आगरा। शब्दों की साधना और लिखावट की सुंदरता को समर्पित स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांचवी नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2025 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिंदी, अंग्रेजी, कला और निबंध लेखन की 13 उपश्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित 150 विजेताओं को समारोह में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं निर्णायक की पसंद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ डॉ. सुशील गुप्ता विभव, श्रुति सिन्हा, प्रांजल शर्मा, निधि तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, अनिमेष दयाल और शुभी दयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थापक शिशिर मित्तल और अध्यक्ष विनीत मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि लेखन केवल अक्षरों को कागज़ पर उतारने की कला नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व, धैर्य और अनुशासन की पहचान है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ नई पीढ़ी में लिखावट के महत्व को पुनर्जीवित करती हैं और हमें अपनी भाषाई व सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ती हैं।

विशिष्ट अतिथि श्रुति सिन्हा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हस्तलेखन केवल खूबसूरत अक्षरों की रचना नहीं, बल्कि यह ध्यान और साधना का एक रूप है। यह मन को केंद्रित करने, विचारों को स्पष्ट करने और आत्म-अभिव्यक्ति को निखारने का सर्वोत्तम माध्यम है। बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी को लेखन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

अध्यक्ष विनीत मित्तल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य न केवल अंग्रेज़ी लेखन, बल्कि हिंदी और संस्कृत लेखन के प्रति भी समाज में जागरूकता फैलाना है। संस्था लगातार सनातन धर्म, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेखन प्रतियोगिताओं से जोड़ती रही है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में संस्कृत को बढ़ावा देने हेतु श्लोक, मंत्र लेखन और चौपाई को भी शामिल किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में इस वर्ष पहली बार घोषित लाइफटाइम विनर अवार्ड से युगाद्यया सैनी, रिया गौतम, निवेशिका गौतम, जैनल शाह, असम निवासी खुबनेजीयम और पश्चिम बंगाल निवासी तन्मोए मंडल को सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में विश्व हैंडराइटिंग प्रतियोगिता (अमेरिका) से लाइफटाइम सम्मान प्राप्त अशोक बत्रा, डॉ. मनोज सिंह, श्रुति सिन्हा, डॉ. मंजू गुप्ता, श्रुति दास, आभा सिंह गुप्ता, रूपाली खन्ना, दीप्ति जादौन और सी. सीता रमैया शामिल रहे।

समारोह में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग-नृत्य की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में वत्सला प्रभाकर, शीला बहन, कैलाश चंद, मीना वर्मा, रीनेश मित्तल, डॉ. रश्मि मिश्रा, नीरज कांत शर्मा, रीनू त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति दास ने किया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ प्रेरणा, क्षमा, रूचि, ज्योतिष, आशीष, शिखा, गीता, संचित, रिद्धि, आकृति, निधि, मधुलिका, कुसुम, अंशिका, महक, अनु आदि ने संभालीं।

अन्य खबरों एवं TN NEWS24LIVE चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    विश्व कविता दिवस पर आगरा आकाशवाणी से बहेगी ‘काव्य मंदाकिनी’

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। संयुक्त राष्ट्र की शाखा यूनेस्को द्वारा वर्ष 1999 में की गई घोषणा के अनुसार 21 मार्च को आयोजित ‘विश्व कविता दिवस’ पर आगरा आकाशवाणी केन्द्र से…

    Leave a Reply