एनसीसी कैडिटों ने साधा निशाना, राइफल से की फायरिंग

एनसीसी कैडिटों ने साधा निशाना, राइफल से की फायरिंग

आगरा वन यूपी बटालियन,एनसीसी, आगरा द्वारा संचालित सीएटीसी कैंप जो जी आर कॉस्मिक स्कूल, शमशाबाद आगरा में संचालित है
इसमें आज कैडिटों ने निशाना साध कर राइफल से फायरिंग की। कैंप कमांडेंट कर्नल अंकुर सुहाग ने बताया कि सभी एनसीसी कैडेटो को युद्ध से संबंधित फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट ,मानचित्र पढ़ना, ड्रिल, फायर फाइटिंग तथा फायरिंग आदि सिखाई गई। ट्रेनिंग जेसीओ एच आर रावत ने बताया कि फायरिंग से पहले पॉइंट .22 राइफल को खोलना तथा बुलेट को भरना सिखाया गया सटीक निशाना लगाने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना है इस पर टिप्स दिए गए। सूबेदार मेजर निर्मल सिंह ने बताया कि दिनभर की कड़ी ट्रेनिंग के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें गायन,वादन व नृत्य आदि के द्वारा दिन का समापन किया।कैंप की व्यवस्थाओ में मेजर शंभू जी पांडे सूबेदार, लेफ्टिनेंट मेघना रॉबर्ट्स, फर्स्ट अफसर ज्ञानेंद्र तिवारी,थर्ड अफसर दीपक यादव ,सी टी ओ नरेश गोस्वामी,जीसी
आई भावना सिंह,जी सी आई संजना, जेसीओ विक्रमजीत सिंह,JQM श्याम बुद्धाथोकि, सूबेदार बृजपाल सिंह, सूबेदार राजेंद्र लाल शाह, एन सी ओ विनय कुमार, हवलदार महेंद्र कुमार, हवलदार राघवेंद्र, हवलदार धीरज कुमार गुरंग, हवलदार दिलीप,हवलदार घनश्याम, हवलदार कामिल अहमद, ने व्यवस्थाएं संभाली।

द्वारा ज्ञानेंद्र तिवारी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply