अर्जुन रौतेला आगरा। आज माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग छात्र छात्राओं हेतु अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज दिव्यांग बालक किसी से पीछे नहीं है और पैरा ओलंपिक में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन इसका एक उदाहरण है।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि आज छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन उनकी विभिन्न क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को दर्शाता है। आज आयोजित प्रतियोगिताओं में मूक बधिर बच्चों के कार्यक्रम में 50 मीटर दौड़ ,खो-खो और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें 50 मीटर दौड़ के लिए तुलाराम इंटर कॉलेज से बालक वर्ग में कक्षा 9 के छात्र आजाद एवं बालिका वर्ग में छात्रा सुदर्शन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो खो खेल में वरुण, तनुज और देव बालक वर्ग से और रूबी नंदिनी मुस्कान बालिका वर्ग से उत्तम प्रदर्शन दिखाया एवं रस्सा कसी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सुमित, कौशल,आर्यन और बालिका वर्ग से काकुल, डोली एवं दीक्षा ने उत्तम प्रदर्शन दिखाया।

दृष्टि बाधित बच्चों के कार्यक्रमों में सेंट कॉर्नड इण्टर राधा स्वामी दृष्टिबाधित संस्थान एन ए बी इंडिया, एक कदम ओर संस्थान (कॉलेज) के बच्चों का दबदबा बना रहा जिसमें छूकर पहचानो प्रतियोगिता में कु0 सानिया प्रथम दिव्या ने द्वितीय एवं कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तुलाराम इंटर कॉलेज से वरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में कुमारी डॉली राजकीय हाई स्कूल बल्हेरा से प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के अलावा कला प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से तुलाराम से साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में तनु महाकवि सूर्य स्मारक से प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त निबंध प्रतियोगिता में कुमारी मुस्कान तुलाराम इंटर कॉलेज से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बीझामई से द्वितीय स्थान साधना जसावत ने प्राप्त किया।443
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बी डी पाराशर ने किया।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, अनिल वशिष्ठ, ए के सिंह, प्रवक्ता डायट डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, जिला समन्वयक डब्लू एन मिडिल सहित निर्णायक मंडल के रूप में रिनेश मित्तल, बृजेश कुमार, श्याम धाकरे, सुरेश भारती, अनिल कुमार, रवि प्रकाश, संजय नेहरू , पंकज कुमार कृष्णकांत मुहम्मद सैफ, प्रीति सहित अनेक शिक्षकों व एफ,पी,ए,आई के दीन बंधु शर्मा का सहयोग रहा।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




