रुनकता।बिजली बिल राहत योजना के तहत रुनकता में मेगा कैंप 135 बकायदार उपभोक्ताओं को मिला लाभ

बिजली बिल राहत योजना के तहत रुनकता में मेगा कैंप 135 बकायदार उपभोक्ताओं को मिला ला

रुनकता।यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रही बिजली बिल राहत योजना के तहत विद्युत वितरण उपखंड सिकंदरा की रुनकता में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 135 विद्युत बकायेदारों ने योजना का लाभ उठाया।कैंप के दौरान उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल पर सरचार्ज माफी के साथ साथ मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं द्वारा 12 लाख रुपये से अधिक की बकाया धनराशि जमा कराई गई। इसके अलावा बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण मामलों में भी 50 प्रतिशत की छूट देते हुए राजस्व जमा कराया गया।मेगा कैंप के दौरान 7 खराब मीटरों को हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिकंदरा अजय कुमार, उपखंड अधिकारी सतीश यादव एवं अवर अभियंता कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश किसानों को मिला+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट श्री पाल भाई आंबलिया के संघर्ष से किसानों को मिला न्याय, बिजली कंपनी ने शुरू किया टावर मुआवजा भुगतान हड़वद तालुका के सापकड़ा…

    सड़क दुर्घटना मामलो में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सड़क दुर्घटना मामलों में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत, पुलिस को FIR, FSL एवं PM रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश गांधीनगर, सड़क दुर्घटना…

    Leave a Reply