आगरा टर्मिनल नहर पुल हुआ जर्जर, किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने सिंचाई विभाग पर मिलीभगत का लगाया आरोप

आगरा टर्मिनल नहर पुल हुआ जर्जर, किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने सिंचाई विभाग पर मिलीभगत का लगाया आरोप

रुनकता। निर्माणाधीन कीठम से भांडई तीसरी बाईपास रेललाइन के लिए ठेकेदारों द्वारा ओवरलोड डंपरों से मिट्टी, पत्थर, गिट्टी, सीमेंट व सरिया आदि सामग्री लाई जा रही है। इन भारी वाहनों की आवाजाही से विकास खंड अछनेरा के गांव अटूस पनवारी और नागर सहाई को जोड़ने वाला आगरा टर्मिनल नहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और रेलवे के ठेकेदारों की मिलीभगत से ग्रामीणों के लिए बने इस पुल से बिना अनुमति अवैध रूप से भारी डंपरों को निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पुल काफी पुराना है और इसकी भार वहन क्षमता सीमित है, इसके बावजूद क्षमता से अधिक वजन वाले वाहन गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों में बनिया, राजेंद्र छौंकर, विनीत छौंकर, रामवीर सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सुवर्णिका’ स्मारिका के विमोचन के साथ संस्थापकों, अध्यक्षों, वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का भव्य सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) ने अपने 50वें स्वर्णिम स्थापना दिवस को गरिमामय एवं ऐतिहासिक समारोह के रूप में मनाते हुए संगठन की आधी सदी की गौरवशाली…

    दोस्ती के दिन ही दोस्त ने आत्म हत्या करने पर+++++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन मित्र गिरफ्तार, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का मामला उजागर गुजरात प्रदेश सूरत के…

    Leave a Reply