श्रीराम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद संत समाज के गाैरव डॉ० श्रीराम विलास दास वेदांती का निधन *मनोज त्रिपाठी .

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य, संत समाज के गौरव और पूर्व सांसद डॉ. श्रीराम विलास दास वेदांती जी महाराज के साकेत वास से अयोध्या सहित संपूर्ण संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही श्रद्धालुओं, अनुयायियों और रामभक्तों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। डॉ. वेदांती जी महाराज का जीवन रामभक्ति, धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के लिए समर्पित रहा।श्री महाराज जी के उत्तराधिकारी एवं वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ. राघवेश दास वेदांती महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य महाराज जी की शोभायात्रा 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम से सुबह लगभग 10:30 बजे के बाद प्रारंभ होगी। इसमें देशभर से संत-महात्मा, साधु-संत, रामभक्त, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।डॉ. श्रीराम विलास दास वेदांती जी महाराज राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। उन्होंने मंदिर आंदोलन के कठिन दौर में निर्भीक होकर नेतृत्व किया और धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। संसद सदस्य रहते हुए भी उन्होंने सदैव सनातन मूल्यों और राष्ट्रहित की आवाज बुलंद की। उनका जीवन सादगी, त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण रहा।उनके महाप्रयाण को अयोध्या के धार्मिक इतिहास की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. वेदांती जी महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।मनोज त्रिपाठी 8081466787. ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply