१८/१२ / २०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला सब-डिविजन में अवैध कोयला खनन पर की गई बड़ी कड़क कार्रवाई
गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला सब-डिविजन के अंतर्गत थानगढ़ एवं मूली तहसील में हो रहे अवैध कोयला खनन को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से उप कलेक्टर श्री एच.टी. मकवाना द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर सार्वजनिक किया गया था।
इस व्हाट्सएप नंबर पर नागरिकों द्वारा संदेश प्राप्त हुआ कि थानगढ़ तहसील के अभेपर गांव जहां पर में अवैध कोयले की एक खदान (कुआं) चालू है तथा बड़ी मात्रा में रात के समय विस्फोटक धमाके किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को सोने तक में कठिनाई हो रही है।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 18/12/2025 को देर रात 12:45 बजे उप कलेक्टर श्री चोटिला एवं उनकी टीम द्वारा थान गढ़ तहसील के अभेपर गांव की निजी स्वामित्व वाली सर्वे नंबर 11 की भूमि पर आकस्मिक छापा मारा और
छापे के दौरान उक्त भूमि पर पूरी तरह अवैध रूप से कोयले का खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की गई:
1. दो ट्रैक्टर
2. एक मिनी ट्रैक्टर
3. एक कंप्रेशन मशीन
4. एक चरखी
5. चार बाल्टी
6. 19 नग सुपर पावर नाइटी विस्फोटक
उक्त सभी सामग्री सहित कुल रु. 17,30,000/-
(अंकों में रुपये सत्रह लाख तीस हजार मात्र) का मुदा माल जब्त कर मामलतदार कार्यालय, चोटिला में जमा कराया गया।
उल्लेखनीय है कि जब्त किया गया मिनी ट्रैक्टर कोयले की खदान (कुएं) के अंदर से बाहर निकाला गया साथ ही 9 (नौ) मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
खनन करने वाले आरोपियों के नाम:
1. **गोरधन भाई छाना भाई झेज रिया निवासी – अभे पर, तहसील थानगढ़
(ज़मीन का कब्जे दार)2. जयेशभाई सवशीभाई मकवाना निवासी – देवपरा (आ), तालुका थान गढ़
(ठेकेदार)
उक्त सभी व्यक्तियों तथा वाहन मालिकों के विरुद्ध
The Gujarat Mineral (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
साथ ही, सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध लैंड ग्रैबिंग (भूमि कब्जा) एवं तड़ीपार की कार्रवाई भी शुरू की गई है।
इसके अतिरिक्त, अभे पर गांव के सरपंच एवं तलाटी- कम मंत्री के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई* प्रारंभ की गई है। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




