सत्यमेव जयते के साथ भारतीय जनता पार्टी के उधना स्थित कार्यक्रम पर कांग्रेस कमेटी का ज़ोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन

१९/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 सुरत से संवाददाता की खास रिपोर्ट

सत्यमेव जयते” के साथ उधना भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

काफी लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को राहत मिलने पर देशभर में कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सूरत में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के हल्लाबोल से माहौल गरमा गया, जिसे पुलिस ने संभाल लिया।

हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित पदाधिकारियों को राहत मिलने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस ने आज सूरत के उधना स्थित भाजपा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ भाजपा कार्यालय का घेराव किया और मोदी–भाजपा विरोधी नारे लगाए, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

पिछले 12 वर्षों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कानूनी दांव-पेच में फंसाने की कोशिश कर रहे नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा पर पानी फेरते हुए अदालत ने पूरे मामले को ही रद्द कर दिया। इसके बाद देशभर में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सूरत शहर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष विपुल उधना वाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उधना मेन रोड पर एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय का घेराव कर रामधुन के साथ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यालय में मौजूद नेता और कार्यकर्ता भी बाहर आ गए, जिससे एक समय दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया और माहौल शांत कराया।

करीब डेढ़ से दो घंटे तक भाजपा कार्यालय को घेरे रखने के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा— “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।” राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे प्रतिबद्ध और ईमानदार नेताओं को कानूनी षड्यंत्रों में फंसाना इतना आसान नहीं है।

आज के इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष विपुलभाई उधनावाला, उपाध्यक्ष हरिशभाई सूर्यवंशी, जयेश भट्ट, संतोष पाटील, कासिफ उष्मानी, असलम “साइकिल वाले”, रोशन मिश्रा, शशि दुबे, सुनाल शेख, शैलेश राजपूत, जतिन जरि वाला, छाया ठाकुर, अशोक कोठारी तथा लक्ष्मीकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा संगठन महामंत्री रोहित सावलिया, नव नियुक्त पदाधिकारी, पूर्व कॉरपोरेटर, प्रदेश के नेता, युवा और स्थानीय नेता भी शामिल हुए। इस प्रदर्शन में महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

इतिहास में पहली बार भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया

सूरत के इतिहास में पहली बार भाजपा कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस नेताओं ने यह संदेश दिया है कि आने वाले दिनों में यह विरोध और अधिक उग्र होगा तथा पिछले तीन दशकों से सूरत पर कब्जा जमाए बैठे भाजपा शासकों को सबक सिखाने में कांग्रेस को देर नहीं लगेगी।

 

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और एक के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में संदिग्ध पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर एस ओ जी पुलिस का छापा 2844 000 रुपए कीमत का सर समान जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में मिलावटी पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: SOG और फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख से अधिक का माल…

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    Leave a Reply