गुजरात प्रदेश सूरत जिला के कामरेज चार रास्ते पर स्थित श्री भारतीय विद्या मंडल द्वारा संचालित आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज की स्थापना को 60 साल पूर्ण होने जा रहे हैं इस अवसर पर कॉलेज में अध्ययन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पदों पर कार्यरत पुर्व विद्यार्थियों

०१/०१/२०२६ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री भारतीय विद्या मंडल द्वारा संचालित आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, कामरेज चार रास्ता में कॉलेज की स्थापना को जून–2026 में 60 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज में अध्ययन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों की भव्य रीयूनियन मीट आयोजित करने का विचार किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन की योजना तैयार करने हेतु कॉलेज द्वारा दिनांक 01/01/2026 (गुरुवार) को कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में श्री भारतीय विद्या मंडल के मंत्री एवं कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी श्री परेशभाई रणछोड़भाई भक्त, कामरेज नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री डेविसभाई पटेल, विद्यामंगल, नवसारी पारडी के निदेशक श्री जतीनभाई पटेल, सायण शुगर फैक्ट्री के निदेशक श्री अंकुरभाई पटेल, सायण शुगर फैक्ट्री के निदेशक, डी.आर.जी.डी. स्कूल सायण के उपाध्यक्ष एवं जीवन रक्षा हॉस्पिटल के ट्रस्टी श्री दर्शनभाई नायक, कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के दाता के पौत्र श्री परेशभाई एस. भक्त, श्री केतनभाई देसाई, श्री शैलेषभाई देसाई तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री महेश परमार, श्री हिमांशु सुरती और एडवांस डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी के ओनर श्री परेशभाई कपोपरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में कॉलेज के IQAC को-ऑर्डिनेटर डॉ. अर्पित दवे ने बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया। इसके पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नितिन शाह द्वारा उपस्थित सभी पूर्व विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर उनके सुझाव आमंत्रित किए गए।

कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री दर्शनभाई नायक ने इस आयोजन की सराहना की तथा अधिक से अधिक पूर्व विद्यार्थियों को किस प्रकार जोड़ा जाए, इस विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वहीं कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं कामरेज तालुका भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रामकबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षक श्री केतनभाई देसाई ने संस्था के विकास में योगदान देने हेतु सभी पूर्व विद्यार्थियों से आह्वान किया।

बैठक के दौरान संस्था से जुड़े विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता तथा समाज में संस्था की व्यापक पहुँच बढ़ाने के लिए भविष्य में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कॉलेज की स्थापना दिवस पर पूर्व विद्यार्थियों की भव्य रीयूनियन मीट आयोजित कर अधिक से अधिक पूर्व विद्यार्थियों को जोड़ने को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

अंत में कॉलेज के प्राचार्य ने उपस्थित सभी पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग एवं बहुमूल्य सुझावों का स्वागत किया। बैठक सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply