दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार महोत्सव २०२६ की चल रही जोरदार तैयारी ( चंपालाल बोधरा अध्यक्ष सी ए आई टी )

०७ / ०१ / २०२६ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

दिल्ली के भारत मंडपम में 1 से 4 मई तक सजेगा ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’; प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं उद्घाटन*

श्री चम्पा लाल बोधरा अध्यक्ष ( सी ए आई टी ) ने मिडिया को दी जानकारी उन्होंने ने कहा कि

देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (C A I T) द्वारा आगामी 1 मई से 4 मई, 2026 तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ में एक विशाल राष्ट्रीय व्यापार मेले “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है।

कैट की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन और इस महोत्सव बोर्ड के सदस्य श्री चम्पा लाल बोथरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस भव्य आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।

आयोजन की मुख्य विशेषताएं:

• उद्घाटन एवं समापन: मेले का उद्घाटन संभवतः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमा मयी उपस्थिति रहने की संभावना है।

• उच्च स्तरीय मार्गदर्शन: इस महोत्सव को लगभग 50 केंद्रीय मंत्रियों और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलने की उम्मीद है।

• व्यापक भागीदारी: देशभर के 36 राज्यों के 9 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला ‘कैट’ इस मेले के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा। इसमें देश-विदेश के करोड़ों व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे।

कार्ययोजना के लिए दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक:

श्री चम्पा लाल बोथरा ने बताया कि उन्हें इस राष्ट्रीय महोत्सव बोर्ड का सदस्य और गुजरात प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। मेले की तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करने हेतु 7 व 8 जनवरी को दिल्ली में बोर्ड सदस्यों, प्रमुख व्यापारियों और उद्यमियों की एक अति-आवश्यक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें भाग लेने के लिए वे दिल्ली पहुँच चुके हैं।

विकसित भारत के संकल्प की ओर कदम:

चांदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा

“इस मेले में हजारों की संख्या में स्टॉल लगाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले व्यापारियों को भारत में निर्मित वस्तुओं की जानकारी देकर भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का एहसास कराना है। मैं गुजरात सहित देश के सभी व्यापारियों से आह्वान करता हूँ कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाएं।”

श्री बोथरा ने आगे बताया कि वे जल्द ही गुजरात और अन्य जिलों में व्यापारियों के साथ बैठकें कर उन्हें इस महोत्सव में भाग लेने और स्टॉल लगाने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।

श्री चम्पा लाल बोथरा

राष्ट्रीय चेयरमैन, टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी (CAIT)

सयोंजक गुजरात प्रदेश

सदस्य, भारतीय व्यापारी महोत्सव बोर्ड 2026

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी में स्थित न्यू पारस डाइंग प्रिंटिंग मिल में टंकी सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की मौत को लेकर वकील एवम् गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय जांच के लिए विभिन्न विभागों से अनुरोध किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा GIDC क्षेत्र में स्थित न्यू पारस डाइंग मिल में कुछ दिन पूर्व केमिकल टंकी की सफाई के…

    Leave a Reply