हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरूआत

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन की बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुरुआत हो गयी। शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल और संस्थापक भोलनाथ अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया।

अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है।

महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि जया एकादशी उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 151 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन, 9 बजे हवन पूजन, 10 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी के साथ समापन होगा। आयोजन की व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, सपना अग्रवाल,निर्मला अग्रवाल, मालती अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, अनिता सान्याल, विनय वर्मा, योगेश गुप्ता और वरिष्ठ संरक्षक चंद्रेश गर्ग ने संभाली।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी में स्थित न्यू पारस डाइंग प्रिंटिंग मिल में टंकी सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की मौत को लेकर वकील एवम् गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय जांच के लिए विभिन्न विभागों से अनुरोध किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा GIDC क्षेत्र में स्थित न्यू पारस डाइंग मिल में कुछ दिन पूर्व केमिकल टंकी की सफाई के…

    Leave a Reply