1 फरवरी को शहीद स्मारक में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

संवादाता अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा में आगामी 1 फरवरी को संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक में संघ के शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष में सत्य सनातन सेवा समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उक्त विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित्त आज घटिया आज़म खां स्थित कमलेश वाटिका में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।

रामा नंद दीक्षित ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्य वक्त के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय और महंत गिरधर दास बाबा होंगे, जो अपने वचनों से हिंदू जागरण करेंगे।
मनोज राजौरा ने बताया कि संघ अपने स्थापना काल से ही निरंतर समाज सेवा के प्रति समर्पित है। यह सभी हिंदू सम्मेलन संघ के 100 वर्षों की यात्रा की एक छोटी झांकी है, जिसमें जनपद आगरा में डेढ़ सौ ऐसे सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं।

प्रेसवार्ता में अजय सोनी, दीपक अग्रवाल, मनोज राजोरा, रामानंद दीक्षित, केशव वर्मा, संचित शर्मा, विनीत वर्मा, सचिन शर्मा, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    फैकल्टी ऑफ आगरा के विद्यार्थियों का एडीआरडीई में शैक्षणिक भ्रमण

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आगरा कॉलेज, आगरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) में एक दिवसीय…

    लायन श्री मनोज अग्रवाल का आकस्मिक निधन, लायंस क्लब आगरा विशाल में शोक की लहर

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के वर्तमान द्वितीय उपाध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल का दिनांक 16 फरवरी 2026 की प्रातः अचानक हृदयाघात (सडन कार्डिएक अरेस्ट) के कारण…

    Leave a Reply