संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टर साधना सिंह को पदमश्री योगेंद्र कल ऋषि सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष में संस्कार भारती आगरा महानगर द्वारा माधव भवन में एक समान समारोह का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी बांकेलाल, प्रचारक और संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, प्रचारक और संस्कार भारती के पालक अधिकारी प्रीतम, संस्कार भारती महानगर के अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सिंह तथा संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने दीपक प्रज्ज्वलित करके सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।

बांकेलाल ने कहा कि संस्कार भारती की स्थापना के समय से ही डॉ. साधना सिंह संस्कार भारती से जुड़ी हुई हैं और चित्रकला के क्षेत्र में उन्होंने आगरा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अनेक अनेक लोगों को जोड़ा है उनको आगे बढ़ाया है।
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सिंह ने कहा कि डॉक्टर साधना की चित्रकला क्षेत्र में तो अग्रणी हैं साथ ही साथ प्रशासनिक मामलों में भी वह अग्रणी हैं और एकदम कुशल है।

अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार और मेवाड़ यूनिवर्सिटी की डीन प्रोफेसर चित्रलेखा सिंह ने कहा कि अपने विद्यार्थी कल से ही साधना जी बहुत समर्पित सक्रिय गंभीर और लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं।
संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नंदन करने का है कि आगरा में चित्रकला में जो विशिष्ट गतिविधियां होती हैं उन सब की रचना में और उन सब को धरातल पर उतरने में डॉक्टर साधना सिंह जी का विशेष योगदान रहता है।

इस अवसर पर बांकेलाल गौड़, विजय कुमार, प्रीतम, प्रो. पूनम सिंह, प्रो. बिंदु अवस्थी, आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, अनीता गर्ग, मीना अग्रवाल, अनिता भार्गव, डॉ. मोना सिंह, डॉ. आभा कार्यकारिणी सदस्य राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ.मनोज कुमार, स्टेट बैंक पेंशन संगठन के अध्यक्ष एस. एन गर्ग, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ. तपस्या सिंह, विनीता गुप्ता, डॉ. सविता प्रसाद, अनिता भार्गव, योगेंद्र कुमार मौर्य, एडवोकेट संजय कुमार, अलका शर्मा, नीनू गर्ग, चित्रकार और कवयित्री रश्मि सिंह, आचार्य उमाशंकर, प्रभुदत्त उपाध्याय, मीनाक्षी मिश्रा अंजलि, आलोक अग्रवाल, बबीता बंसल, राजकुमार गर्ग, आशीष गर्ग, भारत सिंह, अवधेश कुमार, डॉ. मीनाक्षी पोपली, डॉ. मोना मिश्रा आदि ने माला, पटका, शॉल, पगड़ी आदि पहनाकर डॉ. साधना सिंह का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया। कार्यक्रम की भूमिका और स्वागत नन्द नन्दन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एकता श्रीवास्तव ने किया।
व्यवस्थाएं राजीव सिंघल और प्रदीप सिंघल ने संभाली।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





