गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उत्तर भारतीय समाज द्वारा यू जी सी के नए कानून के विरोध में सुरत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में बताया गया कि

३१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

गुजरात प्रदेश सुरत शहर उत्तर भारतीय समाज के लोगों द्वारा सुरत जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए कहा कि

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए यू.जी.सी. बिल 2026 का उत्तर भारतीय समाज सूरत द्वारा विरोध एवं बिल को रद्द करने की मांग के साथ कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया गया

शुक्रवार के दिन सूरत कलेक्टर ऑफिस में उत्तर भारतीय समाज के अग्रणियों द्वारा सूरत कलेक्टर श्री के साथ मुलाकात करके यू.जी.सी. बिल 2026 के तहत कलेक्टर श्री को यह जानकारी दी गई की कैसे बिल के अंदर बहुत सी कानूनी वि संगतता है और जनरल कैटेगरी के लिए यह बिल अन्याय पूर्ण नियमों के साथ बना है जिस वजह से कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच इस बिल के आ जाने से द्वेष-राग की भावना जन्म लेगी और जातिगत भेदभाव कम न होकर और बढ़ेगा एवं वर्ग-विग्रह की भी नौबत आ सकती है। इसीलिए राष्ट्रहित और समाज हित में इस बिल को रद्द करना ही सही होगा । उत्तर भारतीय समाज के अग्रणियों द्वारा यह भी बताया गया कि अगर यह बिल रद्द नहीं किया गया तो हम गांधी जी के दिखाए हुए रास्ते से अहिंसा के मार्ग पर चलकर राज्य और राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे । इस मीटिंग के दौरान उत्तर भारतीय समाज के अग्रणी ऋषि राजपूत के साथ धर्मेश मिश्रा, क्षत्रिय चेतना मंच अध्यक्ष जितेंद्र राठौड, कार गिल युद्ध विजेता मनोज सिंह राजपूत, रवि सिंह राजपूत और ऋषिकेश दीक्षित के साथ अन्य महानुभाव उपस्थित रहे

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ध्यान, भजन और राधा-कृष्ण की भक्ति से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

    अर्जुन रौतेला, आगरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का वातानुकूलित सभागार भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित…

    व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करेंगे विनय अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

    अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले विनय अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र का…

    Leave a Reply