रक्तदान महादान पर अमल करते हुए महिलाओं के नाम किया संदेश सेवार्थ ट्रस्ट ने रक्तदान

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संदेश सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर आगरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महामंत्री कुनाल अग्रवाल, हरि बोल ट्रस्ट, आगरा के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ कुनाल अग्रवाल, नवीन, इशू, अंकित, अभिषेक ने आदि रक्तवीरों ने रक्तदान के साथ किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं जितेन्द्र गोयल उर्फ जीतू भाई ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।


शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


ममता सिंघल, विनीता अग्रवाल, प्रियंका गोयल, राजुल शुक्ला, पूनम जैन, भावना शर्मा, ज्योति आचार्य ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हों और जरूरतमंदों की सहायता हो सके।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मोहन अग्रवाल, हरेश पंजवानी, विशाल गोस्वामी, विशाल शर्मा, अंकित, हनी सिंह, विशाल तिवारी, कपिल, सचिन, अंकित पचौरी आदि का योगदान रहा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर लिंबायत पुलिस स्टेशन विस्तार में एक कथित डॉक्टर के द्वारा इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुस्लिम समाज का आक्रोश

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत इलाके में कथित डॉक्टर अमित सर देसाई ने सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद पैगंबर…

    भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत विजन को लेकर सी ए आई टी की बड़ी पहल दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजपूतों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न

    // भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर C A I T की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक*सम्पन्न…

    Leave a Reply