रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के परिसर, शंकर नगर टेढ़ी बगिया, आगरा में मीलाद शरीफ़ का रूहानी और नूरानी कार्यक्रम बड़े ही अदब-ओ-एहतराम के साथ आयोजित किया गया। इस मुबारक महफ़िल में क्षेत्र के बड़ी तादाद में अकीदतमंदों और मोमिनीन ने शिरकत की और हज़रत पैग़ंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-मुबारका पर रोशनी डाली गई।

कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक से हुई, जिसके बाद नात-ए-पाक और मीलाद शरीफ़ का सिलसिला शुरू हुआ। उलेमा-ए-कराम और मौलाना हज़रत ने अपने ख़िताब में रमज़ान की फ़ज़ीलत, सब्र-ओ-तक़वा और इंसानियत की खिदमत के बारे में तफ़सील से बयान किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, मग़फिरत और बरकतों का महीना है, जिसमें बंदे को अल्लाह की इबादत और नेक अमल की तरफ़ ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान देना चाहिए।

मीलाद शरीफ़ की इस महफ़िल में मौजूद लोगों ने बड़ी अकीदत के साथ दरूद-ओ-सलाम पेश किया और अमन-ओ-सुकून की दुआएँ मांगी। दरगाह परिसर में चारों तरफ़ रूहानी माहौल देखने को मिला और लोगों ने बड़ी शिद्दत के साथ इस महफ़िल में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के आखिर में दुआ-ए-ख़ैर की गई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए अल्लाह तआला से खास दुआ मांगी गई। इसके बाद अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक और लंगर भी तक़सीम किया गया।

इस मौके पर आसिफ रजा कादरी, , शहज़ाद मुल्ला जी, जाविद उस्मानी, समीर रज़ा, सलीम उस्मानी, शाकिर उस्मानी आदि
बड़ी तादाद में स्थानीय लोग, समाजसेवी और दरगाह से जुड़े खिदमतगार मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस रूहानी महफ़िल को कामयाब बनाया। रमज़ान के इस मुबारक मौके पर आयोजित मीलाद शरीफ़ के कार्यक्रम ने पूरे इलाके में भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम दिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply