गुजरात प्रदेश सुरत शहर सचिन जी आई डी सी होजी वाला कंपाउंड में एक बार फिर आग ने दिखाया विकराल रूप दर्जनों फायर की गाड़ियां पहुंची मौके पर हुआ करोड़ों का नुकसान

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के सचिन जी आई डी सी होज़ीवाला कंपाउंड में गोपी निटिंग टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल जलने का अनुमान

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के औद्योगिक क्षेत्र सचिन GIDC में सुबह एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई है। सचिन क्षेत्र स्थित होजी वाला इंडस्ट्री की “गोपी निटिंग” नामक टेक्सटाइल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भभक उठी। आग लगने के समय इलाके में धमाके जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फैक्ट्री के कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए। तुरंत फायर विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद सूरत मेन फायर स्टेशन, सचिन GIDC और होजी वाला से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। 10 से अधिक फायर टेंकरों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आसपास की फैक्ट्रियों में भी एहतियातन सुरक्षा के कदम उठाए गए।

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण फायर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना में किसी भी प्रकार की जानहानि की सूचना नहीं मिली है।फैक्ट्री में नायलॉन टेक्सटाइल कपड़ा तैयार किया जाता था और बड़ी मात्रा में कपड़े का जथ्था तथा नायलॉन सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया।

फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।

फायर विभाग ने मामले में “मेजर कॉल” घोषित कर जांच शुरू कर दी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जिसको न निज जाति तथा निज देश पर अभिमान है। वह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है.. रविवार शाम इस मनोभाव के साथ…

    उद्यमियों के सहयोग से सरकार दौड़ाएगी “उद्योग एक्सप्रेस” : जयवीर सिंह

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लघु उद्योग भारती द्वारा 33वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन वाटर वर्क स्थित अग्रवन में किया गया। “विरासत से विकास तक : आगरा के लघु…

    Leave a Reply