गुजरात प्रदेश सुरत शहर के खडोदरा पुलिस स्टेशन विस्तार में भगवान शिव के मंदिर के पास शराब माफियाओं का अड्डा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर खडोदरा पुलिस स्टेशन विस्तार में अवैध मद्यपान अड्डे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के खडोदरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आशापुरी ब्रिज के पास माधव गौशाला के पीछे अवैध मद्यपान का अड्डा संचालित होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माधव गौशाला परिसर में भगवान शिव का मंदिर स्थित है, बावजूद इसके मंदिर के समीप ही बड़े पैमाने पर मद्यपान और नशे का कारोबार चलने के आरोप लगे हैं। पवित्र धार्मिक स्थल के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों से स्थानीय नागरिकों एवम् शिव भक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वही पर स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पीछे खुलेआम देसी शराब का अड्डा संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित प्रशासन और पुलिस विभाग से तत्काल कार्रवाई कर इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, उपाध्यक्ष राणा ओझा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    शांति, करुणा और समरसता का पर्व है बुद्ध पूर्णिमा: नगर परिषद उपाध्यक्ष पाकुड़। बुद्ध पूर्णिमा एवं भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर पाकुड़ रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर में…

    के पी ग्रुप के सी एम डी डॉ श्री फारूक पटेल बताया कि वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट ही नहीं बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है: केपी ग्रुप के CMD डॉ. फारुक पटेल सूरत: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल…

    Leave a Reply