फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नारी सशक्तिकरण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने किया। पदयात्रा के दौरान डॉ. मंजू भदौरिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण कदम का विरोध कर अपनी मानसिकता को उजागर किया है।

इस अवसर पर हेमलता दिवाकर, मुरारी लाल बजरंगी, त्रिलोकचंद मित्तल, विल्सन कुशवाह, लोकेश तिवारी, सरला राजपूत, वीरपाल माहुरा, मानवेंद्र, विनोद, उषा शर्मा, हनी गोयल, मनोज सिंघल, नरेश कोहली, लोकन राजपूत, वीरेंद्र कुशवाह और अशोक लोधी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

Leave a Reply