रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी। में बुधवार दोपहर गुलिस्तां पार्किंग के पास एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आगरा गेट की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहे सुमित और लखन बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीकरी चार हिस्सा रोड निवासी सोनू सड़क पार कर रहा था।
बताया जा रहा है कि अचानक सामने व्यक्ति आने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में पैदल जा रहा युवक भी बाइक की चपेट में आ गया, जिससे तीनों लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
Updated Video




Subscribe to my channel

