गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने स्कूलों के पास तंबाकू गुटका बेचने वालों पर की कार्रवाहीं

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर महानगरपालिका की प्रथमिक स्कूलों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई

सुरत महानगर पालिका के सभी जोनों में एक साथ अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों से 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

स्वास्थ्य अधिकारी, टोबैको कंट्रोल सेल, सूरत महानगरपालिका के मार्गदर्शन में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम-2003 की धारा-4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध तथा धारा-6 (अ) और (ब) के तहत 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को एवं शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू अथवा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ असरदार एवं सघन कार्रवाई की गई।

तंबाकू विरोधी जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महानगरपालिका के सभी जोनों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दिनांक 05/05/2026 को रांदेर जोन में 16 मामलों में कुल 3200 रुपये, सेंट्रल जोन में 20 मामलों में 4000 रुपये,वी कतारगाम जोन में 20 मामलों में 4000 रुपये, वराछा-ए जोन में 17 मामलों में 3400 रुपये, वराछा-बी जोन में 15 मामलों में 3000 रुपये, उधना-ए जोन में 14 मामलों में 2800 रुपये, उधना-बी जोन में 11 मामलों में 2200 रुपये, अठवा जोन में 13 मामलों में 2600 रुपये तथा लिम्बायत जोन में 15 मामलों में 3000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस प्रकार सूरत महानगरपालिका के सभी जोनों में कुल 135 मामलों में 27,000 रुपये का दंड/प्रशासनिक शुल्क वसूल किया गया।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply