दीपों की ज्योति में झलकी आस्था, भक्ति के रंग में सराबोर हुआ श्री अक्रूर मंदिर”

अर्जुन रौतेला आगरा। लखनपुर, शास्त्रीपुरम स्थित श्री अक्रूर मंदिर में 9 वां स्थापना दिवस समारोह दिव्य भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ। फूलों से सजे भव्य बंगले, ठाकुर जी का मनोहारी श्रृंगार, गूंजते भजन और दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे मंदिर परिसर को मानो एक आध्यात्मिक धाम में परिवर्तित कर दिया। छप्पन भोग, हवन-पूजन एवं दीप यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था अर्पित की और पूरे वातावरण में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रातः ठाकुर जी की पोशाक परिवर्तन की गई तथा सुंदर फूल बंगला सजाकर मंदिर को मनोहारी स्वरूप प्रदान किया गया। सजे-धजे ठाकुर जी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और मंदिर परिसर “जय-जय श्री राधे” के जयकारों से गूंज उठा।

सायंकाल ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। विविध व्यंजनों से सजे भोग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और सभी ने श्रद्धा के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सायंकाल गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में हवन-पूजन एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्र के साथ सैकड़ों दीपों की ज्योति से मंदिर परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर यज्ञ में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

समारोह में मुख्य वक्ता दाऊदयाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री अक्रूर मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का सशक्त केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि दीप यज्ञ केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है। प्रत्येक दीप हमें यह संदेश देता है कि हम अपने जीवन में सकारात्मकता, सेवा और सद्भाव का प्रकाश फैलाएं।

समारोह में इं. एनसी गुप्ता , डॉ. अशोक वार्ष्णेय(होम्योपैथी), इं. पीएस गुप्ता, इंजी डी. सी वार्ष्णेय, संजीव बाबू गुप्ता, के.एम.गुप्ता (मीडिया प्रभारी) विनोद कुमार गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, योगेश गुप्ता, कुलदीप वार्ष्णेय, आर.बी गुप्ता, लक्ष्मीनारायन वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, दिनेश चन्द्र गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मुनेंद्र वार्ष्णेय, प्रह्लाद चंद वार्ष्णेय, डॉ अशोक वार्ष्णेय (पोलीपैक), दीपक वार्ष्णेय, वार्ष्णेय महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, सचिव रीनू वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सीमा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के वडोद गांव में एल सी बी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के वडोद गांव की सीमा से 3.14 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त पुलिस ने कुल…

    साउथ गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नए टीम में प्रमुख पद पर श्री अशोक भाई जीरा वाला निर विरोध चुने गए

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की नई टर्म के अध्यक्ष के रूप में अशोक जीरा वाला निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों…

    Leave a Reply