श्री सोमनाथ मंदिर महोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी लोगों को महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश

श्री सोमनाथ महोत्सव में शामिल होने का आह्वान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बनेगा साक्षी

प्रभास पाटन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री सोमनाथ मंदिर परिसर में 7 से 11 मई 2026 तक भव्य सोमनाथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से भारत की सनातन संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की अमर संस्कृति, आत्मसम्मान और साहस का प्रतीक है। हजार वर्षों तक हुए अनेक विनाशकारी आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी अडिग खड़ा है और राष्ट्र की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

कार्यक्रम में कलश यात्रा, ओंकार मंत्र जाप, सोमनाथ पुराण में मंत्रलेखन तथा सोमनाथ से जुड़े काव्यों का वाचन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि “सोमनाथ हमें यह सिखाता है कि विनाश की शक्ति से कहीं अधिक सृजन की शक्ति प्रबल होती है।” वहीं मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास और सनातन संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने की अपील की है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के वडोद गांव में एल सी बी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के वडोद गांव की सीमा से 3.14 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त पुलिस ने कुल…

    साउथ गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नए टीम में प्रमुख पद पर श्री अशोक भाई जीरा वाला निर विरोध चुने गए

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की नई टर्म के अध्यक्ष के रूप में अशोक जीरा वाला निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों…

    Leave a Reply