गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की नई टर्म के अध्यक्ष के रूप में अशोक जीरा वाला निर्विरोध चुने गए
उपाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों के बीच होगा चुनावी मुकाबला
दक्षिण गुजरात के उद्योग जगत की अग्रणी संस्था साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) की नई टर्म के लिए चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर अशोक जीरा वाला का निर्विरोध चयन लगभग तय हो गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
शुक्रवार शाम 8 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई। चैंबर की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार वर्तमान उपाध्यक्ष को अगली टर्म में अध्यक्ष पद सौंपा जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी वर्तमान उपाध्यक्ष अशोक जीरा वाला को अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्यों द्वारा फॉर्म उठाए गए थे, लेकिन अंतिम दिन तक अशोक जीरा वाला के अलावा किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प बन गया है। इस पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है। इनमें सीए मितेश मोदी, रविराज देसाई, भरत वाणावाला, मनिष कापड़िया, नितिन भूरिया और बिजल जरीवाला शामिल हैं।
चैंबर के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 4 मई से 8 मई तक नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चली। इसके बाद नामांकन फॉर्म की जांच और 14 मई तक नाम वापस लेने की अवधि निर्धारित की गई है। चुनाव 24 मई, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
चैंबर की मैनेजिंग कमेटी के नियमों के अनुसार उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मतदान से एक दिन पहले तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



