गुजरात प्रदेश टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
डॉ. सौरभ अरुण भाई नायक की गुजरात स्टेट प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्ति, स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा की उम्मीद
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति : डांग जिले के स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर गांधीवादी ढेलीभाई गुलाब भाई नायक के पुत्र अरुण भाई नायक के पुत्र डॉ. सौरभ अरुण भाई नायक को गुजरात राज्य के स्टेट प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है।
गुजरात में स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण नियुक्ति : डॉ. सौरभ अरुण भाई नायक को मिली स्टेट प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी
गुजरात प्रदेश सूरत : राष्ट्रीय स्तर पर हुई महत्वपूर्ण नियुक्ति में डॉ. सौरभ अरुण भाई नायक को नेशनल एलाइड एंड हेल्थ प्रोफेशनल एसोसिएशन द्वारा गुजरात राज्य के स्टेट प्रेसिडेंट के रूप में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें भारतीय प्रशासनिक सुधार तंत्र एवं जनता जनकल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति डॉ. नायक के स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए विशिष्ट योगदान, प्रभावशाली नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण को मान्यता देते हुए की गई है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और जन जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
नई जिम्मेदारी के अंतर्गत डॉ. नायक राज्य भर के एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स को एकजुट करने तथा उनके हितों की रक्षा और विकास के लिए कार्य करेंगे। उनकी अगुवाई में स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक सुव्यवस्थित विकास और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. नायक की नियुक्ति संस्था को नई गति और दिशा प्रदान करेगी। उनके अनुभव और दूरदर्शिता से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. नायक ने कहा, “मुझे सौंपी गई यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता, प्रशिक्षण और सेवा सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।”
संस्था के सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी व्यक्तियों द्वारा डॉ. नायक को शुभकामनाएं दी गई हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




