गुजरात पुलिस को गुजरात पुलिस महानिदेशक ( डी जी पी ) का राज्य भर की पुलिस को महत्वपूर्ण निर्देश

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात पुलिस को DGP का सख्त निर्देश

गुजरात पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा राज्यभर की पुलिस को महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए आरोपियों के साथ होने वाले अत्याचार और रिमांड के नाम पर की जाने वाली अवैध कार्रवाइयों पर सख्त रोक लगाने का आदेश दिया गया है।

वही DGP ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी के साथ हिरासत के दौरान मारपीट, अपमानजनक व्यवहार अथवा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना जैसी घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी आरोपियों के साथ दुर्व्यवहार करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

इस कदम को पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, मानवाधिकारों की रक्षा और कानून के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री ने लोगों को किया अलर्ट कभी भी पेट्रोल और डीजल के साथ गैस का भाव बढ़ सकता है जिसे कोई रोक पाना मुश्किल है

    प्रेस नोट   गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी लंबे समय तक रोकना संभव नहीं : पेट्रोलियम मंत्री नई दिल्ली, 13 मई।…

    गुजरात प्रदेश के ७२ आई ए एस अधिकारियों के तबादले श्री तेजस परमार बने सूरत के नए कलेक्टर

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य के 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला, तेजस परमार बने सूरत के नए कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी को सिविल सप्लाई विभाग का…

    Leave a Reply