गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वे एवं रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत
सूरत महानगर पालिका द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स (जीविकोपार्जन संरक्षण एवं स्ट्रीट वेंडिंग विनियमन) अधिनियम-2014 के अंतर्गत शहर के स्ट्रीट वेंडर्स का अद्यतन सर्वे, रजिस्ट्रेशन तथा पहचान पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्य के लिए महानगरपालिका द्वारा नियुक्त कंसल्टेंट एजेंसी के माध्यम से शहरभर में सर्वे अभियान चलाया जाएगा।
महानगरपालिका द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सर्वे के दौरान फेरीवालों की आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, व्यवसाय का स्थान, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण तथा फोटोग्राफ आदि एकत्रित किए जाएंगे। एकत्रित जानकारी के आधार पर पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को पहचान पत्र (आई-कार्ड) जारी किए जाएंगे तथा शहर में स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने हेतु सिटी स्ट्रीट वेंडिंग प्लान तैयार किया जाएगा।
सूरत महानगरपालिका ने सभी शहरी फेरीवालों से अपील की है कि सर्वे के दौरान नियुक्त अधिकृत सर्वेयर को आवश्यक दस्तावेजों सहित पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इस कार्य हेतु सूरत महानगरपालिका द्वारा “अर्थ प्लानिंग एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि., अहमदाबाद” को कंसल्टेंट एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



