हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रक-ट्रॉली ने रौंदा, हालत गंभीर

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

फतेहपुर सीकरी। कस्बे के जयपुर नेशनल हाईवे स्थित मोड़ बाईपास पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान अरहेरा गांव निवासी कल्लू बघेल पुत्र सुल्ली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची, जहां ईएमटी सौरभ और पायलट नीरज ने घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया।

चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

डॉक्टर पर हुआ जान लेवा हमला ++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला! तीन अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी शहर…

Leave a Reply