गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सरथाना पुलिस स्टेशन विस्तार महिला पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सुरत शहर पुलिस कमिश्नर ने*********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में एक महिला कार्यकर्ता को सोशल मीडिया ग्रुप में कथित रूप से अपमानित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। साइबर क्राइम और सरथाणा पुलिस ने “पॉलिटिकल अपडेट” नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े वंदन भालाणी और हिरेन मांगुकिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक राजनीतिक दल से जुड़ी 30 वर्षीय महिला फैशन डिजाइनर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां और अभद्र पोस्ट साझा की गई थीं। महिला के कोलाज फोटो बनाकर उसके चरित्र और निजी जीवन पर भी कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणियां की गईं, जिससे महिला मानसिक रूप से आहत हो गई।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे ऑनलाइन उत्पीड़न और अपमानजनक पोस्टों के कारण महिला तनाव और डिप्रेशन की स्थिति में पहुंच गई थी। इसके बाद महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सरथाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच महिला सेल इंस्पेक्टर एस.डी. चौधरी को सौंपी है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप और संबंधित पोस्टों की जांच की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान और साइबर अपराधों को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस शुरू हो गई है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नौपाड़ा ईदगाह में शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, प्रशासन रहा मुस्तैद; देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

    पाकुड़: आज नौपाड़ा ईदगाह में पवित्र ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के खुशनुमा वातावरण में अदा की गई। इस पावन अवसर पर सुबह…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका द्वारा नई सेवाओं का पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मति दर्शना जरदोस जी ने*****///

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के महानगरपालिका द्वारा शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 नई कॉर्पोरेशन एवं वैक्सीनेशन वैन की शुरुआत की गई है।…

    Leave a Reply