गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के ईसन पुर पुलिस स्टेशन में यूट्यूबर कीर्ति पटेल एवम् उनके साथियों के खिलाफ समाज सेवक श्री अतुल भाई दवे ने शिकायत दर्ज कराई

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार निरंजन भाई देव द्वारा यूट्यूबर कीर्ति पटेल एवं उसके साथियों के खिलाफ ईसन पुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कीर्ति पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी “Kirti_ni_moj5143” के माध्यम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिसमें अतुल कुमार देव के खिलाफ गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुँचा है तथा उन्हें और उनके परिवार को मानसिक एवं सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतुलकुमार देव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीडियो बनाने, प्रसारित करने तथा वायरल करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति की मानहानि न हो, इसके लिए संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच कर उचित कदम उठाए जाएँ।

शिकायत के साथ इंस्टाग्राम आईडी, वीडियो के स्क्रीनशॉट एवं अन्य आवश्यक विवरण पुलिस को सौंपे गए हैं। अब इस मामले को लेकर पुलिस जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply