स्टेट मॉनिटरिंग सेल की बड़ी कार्यवाही 3900 बोतल विदेशी शराब के साथ अन्य मुद्दा माल जप्त कर*********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

SMC की बड़ी कार्रवाई: 3,900 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गांधीनगर/सूरत।

स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की प्रोहिबिशन स्क्वाड ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नमस्ते सर्कल के पास NH-174 पर छापा मारकर 3,900 बोतल विदेशी शराब सहित कुल ₹24.18 लाख का मुद्दामाल जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के साकरी तालुका स्थित भोंगाव गांव के निवासी धीरेंद्र भास्कर देवरे और विकास राजूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जांच के दौरान संजय उर्फ संजू धाधी भीमराव गावणे, कमलेश पाटिल, बंटी पाटिल, अशोक भीमराव गावणे, जीतू शिरशाट तथा बोलेरो पिकअप वाहन नंबर MH-41-AU-6266 के मालिक की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें वांछित घोषित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान ₹14,01,132 मूल्य की विदेशी शराब, ₹10 लाख कीमत का वाहन, दो मोबाइल फोन तथा 72 पेटियां सहित कुल ₹24,18,682 का मुद्दामाल जब्त किया गया। पुलिस को आशंका है कि शराब की खेप गुजरात में अवैध बिक्री के लिए लाई जा रही थी।

यह पूरी कार्रवाई गांधीनगर स्टेट मॉनिटरिंग सेल के पीएसआई जे.एस. राजपूत के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद वडोदरा/ राजकोट में जी यस टी की चोरी का गजब खुलासा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में फर्जी । चोरी का खुलासा, गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का दुरुपयोग चिंताजनक सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा एवं राजकोट में…

    गुजरात प्रदेश सरकार के शिक्षा महोत्त्सव पर सवाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सरकारी स्कूलों में बढ़ते शैक्षणिक स्तर के संकट पर गंभीर चिंतागुजरात सरकार एक ओर राज्यभर में प्रवेशोत्सव और शिक्षा महोत्सव का आयोजन कर…

    Leave a Reply