टंकी के सफाई के वक्त 4 मजदूरों की मौत********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत के वराछा खाड़ बाजार विस्तार में दर्दनाक हादसा, ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से चार श्रमिकों की मौत

सूरत, वराछा खाड़ बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह एक बेहद दुखद और हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चौयासी डेयरी के निकट स्थित एक औद्योगिक इकाई के ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव में आने से चारों श्रमिक बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी श्रमिकों को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टैंक के भीतर जहरीली गैस जमा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस एवं संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है।

औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ईटीपी टैंक एवं अन्य बंद स्थानों की सफाई के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं मानकों का पालन करने की आवश्यकता एक बार फिर उजागर हुई है।

स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को उचित मुआवजा तथा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़ व्यवहार न्यायालय और जज कॉलोनी की सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP के निर्देश पर औचक जांच, अलर्ट मोड पर जवान

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय ने संभाली कमान, सुरक्षा बलों को दिए बिना फ्रिस्किंग एंट्री न देने के सख्त निर्देश। पाकुड़: जिला व्यवहार न्यायालय (सिबल कोर्ट) और माननीय…

    समोसे-पकौड़े बेचने वालों के लिए जरूरी नियम, अखबार में पैकिंग पड़ी तो हो सकती है कार्रवाई

    गर्म और तैलीय खाद्य पदार्थों को अखबार में परोसना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा, खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी। समोसे-पकौड़े बेचने वालों के लिए जरूरी नियम,…

    Leave a Reply