गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगरनाथ मंदिर जमीन विवाद को +++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि लौटाने की अपील लेकर 29 जून को उस्मान घांची से मिलेंगे सामाजिक कार्यकर्ता अतुल दवे

अहमदाबाद, 27 जून। श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की बहेरामपुरा स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अतुल दवे ने 29 जून 2026 को संबंधित पक्ष श्री उस्मान घांची से मुलाकात कर भूमि मंदिर को वापस सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।

अतुल दवे ने बताया कि उक्त भूमि एचएस होटलवाला ग्रुप को लीज के नाम पर दी गई थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं और मंदिर को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस लीज अनुबंध को चैरिटी कमिश्नर, अहमदाबाद द्वारा नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर निरस्त भी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 8 जुलाई 2025 को उन्होंने श्री उस्मान घांची को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वे मंदिर ट्रस्ट से अपनी ₹7.75 करोड़ की जमा राशि वापस लेकर विवादित भूमि मंदिर को लौटा दें, जिससे पूरे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो सके। हालांकि, अब तक उन्हें इस संबंध में कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।

अतुल दवे ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा से पूर्व यदि आपसी संवाद के माध्यम से इस विवाद का समाधान हो जाए तो यह समाज और मंदिर दोनों के हित में होगा। इसी उद्देश्य से वे स्वयं श्री उस्मान घांची से मिलकर उन्हें भूमि वापस करने का आग्रह करेंगे।

मुलाकात का विवरण इस प्रकार है:

दिनांक: 29 जून 2026 (सोमवार)

समय: प्रातः 11:30 बजे

स्थान: HS HOTELWALA, जमालपुर ब्रिज के पास, जमालपुर, अहमदाबाद।

इस अवसर पर अतुल दवे अपने पूर्व में भेजे गए पत्र की प्रति भी श्री उस्मान घांची को सौंपेंगे तथा शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का अनुरोध करेंगे।

संपर्क:

अतुल दवे

सामाजिक कार्यकर्ता, अहमदाबाद

मो.: 81609 98177

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी के एक प्रतिष्ठित कम्पनी का अकाउंटेड हुआ साइबर क्राइम का शिकार मिल मालिक का गंवाया 28 लाख

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मालिक बनकर ठग ने मिल के अकाउंटेंट से ठगे ₹28 लाख, साइबर क्राइम में मामला दर्ज गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी…

    30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं…

    Leave a Reply