गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी के एक प्रतिष्ठित कम्पनी का अकाउंटेड हुआ साइबर क्राइम का शिकार मिल मालिक का गंवाया 28 लाख

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

मालिक बनकर ठग ने मिल के अकाउंटेंट से ठगे ₹28 लाख, साइबर क्राइम में मामला दर्ज

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित मिल के वरिष्ठ अकाउंटेंट के साथ डिजिटल धोखाधड़ी (साइबर ठगी) का एक गंभीर मामला सामने आया है। ठग ने कंपनी के मालिक के नाम से व्हाट्सएप (WhatsApp) मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को झांसे में लिया और अलग-अलग किस्तों में कुल ₹28 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान 61 वर्षीय आशुतोषप्रसाद शेठ के रूप में हुई है, जो पांडेसरा की एक मिल में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं।

यह घटना 23 जून की सुबह की है, जब अकाउंटेंट अपने दफ्तर में मौजूद था

मालिक के नाम से फर्जी मैसेज:23 जून की सुबह अकाउंटेंट के मोबाइल पर ‘अक्षत’ नाम से एक मैसेज आया, जो कि उनकी कंपनी के मालिक का नाम है। बिना नंबर की सत्यता जांचे या मालिक को फोन किए, अकाउंटेंट ने मान लिया कि मैसेज मालिक ने ही भेजा है।

ठग ने पहले अकाउंटेंट से पूछा कि क्या वह ऑफिस में हैं। ‘हाँ’ का जवाब मिलने के बाद, ठग ने कंपनी के बैंक बैलेंस के बारे में पूछताछ की। अकाउंटेंट ने बिना किसी संशय के बैंक बैलेंस शीट की जानकारी ठग को भेज दी।

इसके बाद ठग ने मालिक बनकर मैसेज किया कि एक क्लाइंट को ₹18 लाख का भुगतान करना है। इसके साथ ही उसने एक बैंक खाता नंबर भी भेजा। अकाउंटेंट ने तुरंत (Pratibha Endeavor) कंपनी के बैंक खाते से ₹18 लाख की रकम आरटीजीएस (RTGS) के जरिए ठग के खाते में ट्रांसफर कर दी।

इसके कुछ देर बाद ठग ने दोबारा मैसेज कर क्लाइंट को ₹10 लाख और भेजने को कहा। जब अकाउंटेंट ने बताया कि कंपनी के खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो ठग ने निर्देश दिया कि ‘विक्रम सिंटेक्स’ (Vikram Syntex) कंपनी के खाते से ₹10 लाख अपनी कंपनी में ट्रांसफर कर लें और फिर क्लाइंट को भुगतान कर दें। अकाउंटेंट ने बिना जांच किए इस निर्देश का भी पालन किया और ₹10 लाख और भेज दिए।

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित अकाउंटेंट ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बैंक खातों व मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    गुजरात प्रदेश सरकार का आयोजन या दिखावा आम आदमी का सवाल

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मौत के बाद ही क्यों जागता है गुजरात का तंत्र? दिखावे की कार्रवाई नहीं, स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही तय हो: जनहित में…

    Leave a Reply