30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं मातेश्वरी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2026 को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में प्रातः स्मरणीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान ही एत्मादपुर में ही लोकमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे वहीं प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़बीस करेंगे। इस समारोह में महाराष्ट्र विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इस जयंती समारोह में देश भर के पाल बघेल धनगर समाज के सांसद विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायकों के साथ ही सामाजिक हस्तियां शिरकत करेंगे।


केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता ने केवल पाल बघेल धनगर समाज के लिए ही सेवाभाव नहीं रखा बल्कि उन्होंने सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने होल्कर साम्राज्य से बाहर हजारों शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ सहित ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व से सर्वसमाज के लोग परिचित हों, इसके लिए वे हर साल लोकमाता की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम करते आए हैं, पिछले साल आगरा के जीआईसी मैदान पर उन्होंने सामाजिक बंधुओं के सहयोग से एक सफल कार्यक्रम किया था उस कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंची थी, कार्यक्रम में भारत के तत्कालीन महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के महामिहम राज्यपाल वंडारु दत्रात्रेय, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे समेत पाल बघेल धनगर समाज के सांसदों और विधायकों ने शिरकत की थी, उसी कार्यक्रम की तर्ज पर एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें व्यस्तता के चलते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह का कार्यक्रम उनके 28 जून को आगरा आगमन पर निर्धारित होगा। अब इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़नवीस लोकमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे, वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही पाल बघेल धनगर समाज के देशभर के सांसदों विधायकों और सामाजिक नेताओं को उन्होंने आमंत्रित किया है।


केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने और उनके परिजनों ने एत्मादपुर, टूंडला और जलेसर विधानसभा के साथ ही आगरा और फिरोजाबाद जिले के सवा सौ से अधिक गांवों का दौरा कर सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया है। लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बस, ट्रैक्टर और अपने निजी वाहनों से पहुंचेंगे। पांडाल में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है, भीषण गर्मी के मौसम में आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए दो जर्मन हैंगर का पांडाल बनाया गया है, जिसमें शीतलता प्रदान करने के लिए पंखे और बड़े वाटर कूलर लगाए गए हैं, लोगों के बैठन से लेकर उनके पेजयल का भी विशेष ख्याल रखा गया है।


प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ये कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, सामाजिक है इसमें हर दल के नेताओं समर्थकों को भी आमंत्रित किया गया है। आगरा के सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निजी तौर पर की गयीं हैं शासन और सत्ता का सहयोग उन्होंने पहले कार्यक्रम में भी नहीं लिया था इस बार भी उन्होंने इस भव्य समारोह के प्रचार प्रसार से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं खुद की हैं।


प्रेस वार्ता में प्रमुख रुप से दिगम्बर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, ब्रज मोहन धनगर, हरिओम बघेल, स्वदेश बघेल, दीपक बघेल, राकेश बघेल, विजय बघेल, डी पी सिंह फौजी, सत्यपाल सिंह बघेल (जैतई), मनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply