वार्ड पार्षद निभा देवी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, वार्ड संख्या 11 में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

कैलाशनगर, रेलवे कॉलोनी मोड़ और बागतीपाड़ा सहित पांच बूथों पर शुरू हुआ अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

पाकुड़ | संवाददाता

पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद निभा देवी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। अभियान की शुरुआत कैलाशनगर एवं रेलवे कॉलोनी मोड़, बागतीपाड़ा स्थित पल्स पोलियो बूथों से हुई, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने पहुंचे।

इस अवसर पर वार्ड स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि “पल्स पोलियो की दो बूंद बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है। वर्षों के प्रयास और जन-जागरूकता के कारण भारत पोलियो उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। अब हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे। सरकार और सामाजिक संस्थाएं इसी उद्देश्य के साथ लगातार कार्य कर रही हैं।”

कमेटी हेल्थ ऑफिसर ममता जायसवाल ने बताया कि वार्ड संख्या 11 में अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद निभा देवी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। इसके लिए वार्ड में कुल पांच पोलियो बूथ बनाए गए हैं, ताकि प्रत्येक बच्चे तक यह जीवनरक्षक अभियान पहुंच सके।

अभियान के दौरान बूथों पर स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वयंसेवक पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर रतन पासवान, सुषमा देवी, राजेश साहा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।

वार्ड पार्षद निभा देवी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, वार्ड संख्या 11 में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    हूल दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक संपन्न, 30 जून को सिद्धो-कान्हु को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    महेशपुर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर मंथन, प्रत्येक पंचायत और गांव से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया गया निर्णय। महेशपुर |  आगामी…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगरनाथ मंदिर जमीन विवाद को +++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि लौटाने की अपील लेकर 29 जून को उस्मान घांची से मिलेंगे…

    Leave a Reply