हूल दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक संपन्न, 30 जून को सिद्धो-कान्हु को दी जाएगी श्रद्धांजलि

महेशपुर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर मंथन, प्रत्येक पंचायत और गांव से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया गया निर्णय।

महेशपुर | 

आगामी 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद ने किया। इस दौरान हूल दिवस को ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून को सुबह 9:30 बजे झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में संताल हूल के महानायक सिद्धो एवं कान्हु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। सिद्धो-कान्हु सहित सभी वीर शहीदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने कहा कि हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 30 जून को पारंपरिक तीर-धनुष के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर हूल दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाएं।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं गांव से कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, ताकि हूल दिवस का आयोजन व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हो सके।

इस अवसर पर छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, मोताहार शेख, धीरेन माल, टाइगर शेख, मोहर्रम शेख, सेन्टु शेख, केताबुल शेख, जहुर आलम, शाहलुम शेख, राजु अंसारी, तारिक अनवर, बोकुल शेख, डार्फी शेख, नूर आलम शेख, गेब्रियल सोरेन, सेनेली मुर्मू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अर्जुन भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply