गुजरात प्रदेश सुरत // सोने चांदी की दुकान//अहमदाबाद ए सी बी की कार्यवाही

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी और अहमदाबाद में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

सूरत/अहमदाबाद, 28 जून। गुजरात में एक ओर सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक पुलिस ASI को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूरत के पांडेसरा-बमरोली मुख्य मार्ग स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोर छत की शीट काटकर अंदर घुस गए और लगभग 3 किलोग्राम चांदी, 3 ग्राम सोना तथा ₹25,000 नकद चोरी कर फरार हो गए। आरोपी पहचान छिपाने के उद्देश्य से दुकान का सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए। उल्लेखनीय है कि इसी दुकान में छह माह पूर्व भी चोरी का प्रयास हुआ था, लेकिन स्थानीय लोगों के जाग जाने से चोर भाग गए थे। इस बार वारदात सफल होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।////////////

दूसरी ओर, गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हंसोल पुलिस स्टेशन में तैनात ASI शशिकांत किशन भाई जादव को ACB ने ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि ASI ने शिकायतकर्ता से मारपीट न करने, पुलिस द्वारा परेशान न करने और मामला शीघ्र अदालत में प्रस्तुत करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन दोनों घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की जवाबदेही और भ्रष्टाचार के मुद्दे को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आम नागरिकों ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की मांग की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के नवसारी जिले के गडदेवी विस्तार में******

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शराब तस्करी के आरोप में सूरत ट्रैफिक पुलिस के चार जवानों सहित पांच गिरफ्तार NH-48 पर चेकिंग के दौरान विदेशी शराब बरामद, कार्रवाई…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली क्षेत्र से आठ किलो गांजा/////////

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत के डिंडोली में 3.8 लाख रुपये का गांजा जब्त, इलेक्ट्रिकल व्यापारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार ओडिशा से गांजा लाकर सूरत में सप्लाई…

    Leave a Reply