गुजरात प्रदेश अहमदाबाद के वटवा जी आई डी सी के केमिकल फैक्ट्री में ++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद वटवा G I D C की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद के वटवा G I D C फेज-2 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात अचानक भीषण आग लगने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया, जिन्होंने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर विभाग के जवानों ने पानी और फोम का लगातार छिड़काव कर आग को अन्य इकाइयों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। आग के कारण क्षेत्र में धुएं के घने गुबार छा गए, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार अभियान जारी रखा गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सुरक्षा कारणों से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    गुजरात प्रदेश सरकार का आयोजन या दिखावा आम आदमी का सवाल

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मौत के बाद ही क्यों जागता है गुजरात का तंत्र? दिखावे की कार्रवाई नहीं, स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही तय हो: जनहित में…

    Leave a Reply