अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने यूपी कांग्रेस प्रभारी का आगरा में किया हार्दिक स्वागत

अर्जुन रौतेला आगरा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभी हाल ही में नियुक्त किए गए उत्तर प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के प्रथम दौरे पर निकले तो नई दिल्ली से चलकर मथुरा होते हुए आगरा में रहनकलां टोल प्लाजा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा राजेंद्र पाल गौतम जी का हार्दिक स्वागत किया गया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और राजेंद्र पाल गौतम जिंदाबाद के नारे रह रहकर गूँजते रहे।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुशासन है। पुलिस को हत्यारा बना दिया गया है। दलितों के उत्पीड़न, महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्याएं सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करते हुए भावनावश चढ़ाए गई दान तक की चोरी कर ली गई। यह धोखा धर्म के साथ है, समाज के साथ है।


उन्होंने कहा कि ये लोग चंदा ही नहीं चुराते, विधायक भी चुराते हैं, सांसद भी चुराते हैं और पूरी की पूरी पार्टी चुरा लेते हैं। कल योगी सरकार ने हमारे नौ साथियों को नजर बंद किया, यह साबित करता है कि योगी जी घबरा गए हैं। अब उन्हें यह लगने लगा है कि उनकी सत्ता जाने वाली है।


उन्होंने कहा कि उनका बुलडोजर गरीबों पर चलता है। पुलिस की गोलियाँ भी गरीबों पर चलती हैं। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। 2029 में राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री बनेंगे जिसकी शुरुआत 2027 के चुनाव परिणाम से होगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नम्रता दान ने कहा कि हम सब यूपी कांग्रेस प्रभारी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में बदलाव की आँधी अब शुरू हो चुकी है। हम सब एक ऐसे उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए संकल्पित हैं जहाँ हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी मिले।


इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान, आगरा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी जैन, मनोज बोहरा, उत्तर प्रदेश पीसीसी सदस्य शानू खान, उमेश जोशी, शीनू खान, शैफ खान, रफीक उर्फ बिट्टा, शब्बू खान वारसी, जीशान खान, संदीप पांडेय और नासिर जलील सहित सेंकडों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के नासीर नगर में तोड़ फोड़ मामले में हाई कोर्ट ने+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर गुजरात हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, बिल्डर को भी जारी किया नोटिस सूरत, 30 जून। गुजरात हाईकोर्ट ने…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ताज़िया जुलूस के सफल आयोजन पर++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शांतिपूर्ण ताज़िया जुलूस के सफल आयोजन पर ताज़िया कमेटी ने जताया आभार सूरत, 30 जून। मोहर्रम के अवसर पर सूरत शहर में निकले…

    Leave a Reply