गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत की बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला
पूर्व नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल को राहत एवं बचाव कार्यों की कमान, युद्धस्तर पर संचालन के निर्देश
सूरत, भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सूरत नगर निगम की पूर्व आयुक्त शालिनी अग्रवाल को राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सूरत पहुंचकर पूरे राहत अभियान का नेतृत्व करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शालिनी अग्रवाल सूरत नगर निगम में आयुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं और उन्हें शहर की भौगोलिक परिस्थितियों, जलभराव वाले क्षेत्रों, ड्रेनेज व्यवस्था तथा स्थानीय प्रशासनिक तंत्र का व्यापक अनुभव है। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ राहत एवं बचाव कार्यों में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार का मानना है कि उनके नेतृत्व में एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), सूरत नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, बचाव अभियान और आवश्यक सुविधाएं तेजी से लोगों तक पहुंचाई जा सकेंगी।
इस निर्णय का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराना, बचाव कार्यों को गति देना तथा जनहानि और नुकसान को न्यूनतम करना है। सरकार ने सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए हैं।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




