फ़ूड पॉइजिनिग से 50 से ज्यादा छात्रों की हालत नाजुक+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरेंद्र नगर के

चूड़ा के KGVB छात्रावास में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप, 50 से अधिक छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 18 जुलाई। सुरेंद्रनगर जिले के चूड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGVB) छात्रावास में शनिवार को भोजन करने के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते 50 से अधिक छात्राओं को तत्काल चूड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस एवं निजी वाहनों से सुरेंद्रनगर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम, THO सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपचार एवं राहत कार्य शुरू किया। छात्रावास परिसर में भी कई छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, अस्पताल और छात्रावास परिसर में अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में छात्राओं को बासी भोजन परोसा जाता है तथा घटना की जानकारी समय पर अभिभावकों को नहीं दी गई। यह भी आरोप लगाए गए कि घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात वार्डन अस्पताल में मौजूद नहीं थीं।

इसके अलावा, कुछ लोगों ने दावा किया कि पत्रकारों को परिसर में जाने से रोका गया, जिससे मामले की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारियों का पता चल सकेगा। छात्राओं के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply