फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव

फतेहपुर सीकरी के स्मारक क्षेत्र स्थित प्राचीन शाही तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में दीवान-ए-खास के पीछे सीकरी जाने बाले रास्ते के समीप स्थित प्राचीन शाही तालाब में मंगलवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना प्रतीत होने के कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
मंगलवार सुबह  ड्यूटी पर तैनात एसआईएस सुरक्षा कर्मियों ने तालाब में शव उतराता देखा और इसकी सूचना एएसआई के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह को दी। इसके बाद थाना  पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसने काली पैंट पहन रखी थी। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

  फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

Leave a Reply