गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में मजदुर की मौत++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत; परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की

सूरत: शहर के पांडेसरा क्षेत्र स्थित अंबिका नगर के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में निर्माण/तोड़फोड़ का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी कंक्रीट का हिस्सा गिरने से सेंटरिंग का काम कर रहे मजदूर रंजनभाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडोली क्षेत्र में भाड़े के मकान में रहने वाले रंजनभाई निर्माण स्थल पर सेंटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से ईंट और भारी कंक्रीट का हिस्सा उनके सिर पर गिर गया। गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी सहित पांच मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट में आ गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नई सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर हेलमेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। परिजनों ने बिल्डिंग मालिक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मृतक के परिवार और पांच मासूम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित आर्थिक मुआवजा तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार पक्षों की भूमिका स्पष्ट होने की संभावना है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजनगरी में जुटे 24 देशों के वास्तु विशेषज्ञ, शुरू हुआ 23वां आर्कएशिया फोरम

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में दुनिया भर के वास्तु विशेषज्ञों का जमावड़ा लगा है। द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) के तत्वावधान में फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    Leave a Reply