अर्जुन रौतेला आगरा। संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच, शिक्षा, फिल्म और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मनःकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका सम्मान करने से समाज स्वयं को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करता है। संस्कार भारती ने जिन वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से समाज और संस्कृति की सेवा कर रहे हैं। उनका सम्मान कर संस्था ने स्वयं को भी गौरवान्वित किया है।

संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल ने कहा कि कला की विभिन्न विधाओं में वर्षों तक निरंतर साधना करने वाले अनेक कलाकार और साहित्यकार गुरु-तत्त्व को प्राप्त कर लेते हैं। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती देशभर में नटराज पूजन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े गुरुजनों के योगदान को सम्मान प्रदान करती है।

महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने बताया कि समारोह में शिक्षाविद मंजरी अग्रवाल, वरिष्ठ चित्रकार डॉ. मनोज कुमार, वरिष्ठ फिल्मकार रंजीत सामा, वरिष्ठ कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. कमलेश नागर और डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. सिंह एवं राजीव सक्सेना, वरिष्ठ संगीत साधक डॉ. शोभी माथुर तथा प्रख्यात नाट्यकर्मी अनिल जैन को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक योगेश अग्रवाल, हरिमोहन सिंह कोठिया, आलोक आर्य, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. साधना सिंह और प्रो. चित्रलेखा सिंह को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राम अवतार यादव, जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह सोलंकी, मीनाक्षी मिश्रा, अंजलि, नूतन अग्रवाल, ज्योति, श्याम तिवारी, प्रदीप सिंघल, आशीष जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, लोकेश पाठक, बबीता पाठक, संदीप गोयल, डॉ. आभा, डॉ. मोना मिश्रा, कुमारी भावना, डॉ. राधा मुकुल गुप्ता, प्रो. शुभदा पांडेय, रश्मि सिंह, प्रभुदत्त उपाध्याय, नंदकिशोर, रेणु अग्रवाल, राकेश शर्मा, निर्मल अग्रवाल, रेनू सिंघल, अनिल अग्रवाल, वंदना बंसल, संदीप कुमार बंसल, छीतरमल गर्ग, नंदन गर्ग, नीरज अग्रवाल, सुधांशु गर्ग, राजीव सिंघल, राजीव क्वात्रा सहित बड़ी संख्या में संस्कार भारती के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती, ब्रज प्रांत के प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तित्वों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




