अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के विकास खंड कार्यालय खंदौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया इसके साथ ही विकास खंड परिसर मे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन किया, जिनके अभूतपूर्व बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप आज देशवासी स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी सुभाष झा, सचिवगण—गौरव पाठक, गौरव शर्मा, लाइका कुमारी, अमित रावत, संजय सिंह, यशवंत सिंह सहित कार्यालय के अन्य समस्त कर्मचारीगण और क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel


